Gujarat, Himachal Pradesh Election Chunav Result 2017 | गुजरात & हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम 2017: पीएम मोदी का जादू बरकरार, दोनों राज्यों में भाजपा सरकार


https://geniusduniya.blogspot.com/2017/12/gujarat-himachal-pradesh-election-BJP-WON-IN-GUJRAT-AND-HIMACHAL.htmlGujarat, Himachal Pradesh Election Chunav Result 2017: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। सभी 182 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। गुजरात में बीजेपी को 99 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली है, वहीं अन्‍य के खाते में 6 सीट गई हैं। हिमाचल में 65 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 3 सीटों के नतीजे आने बाकी हैं। हिमाचल में बीजेपी को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली है, वहीं अन्‍य के खाते में 2 सीट गई हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने बताया कि पर्यवेक्षक के रूप में अरुण जेटली और सरोज पांडे गुजरात जाएंगे। पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से गुजरात के चुनाव की विजय एक डबल खुशी का विषय है। मैं गुजरात बीजेपी के नेताओं और कार्यकताओं को बधाई देता हूं। लोकतंत्र में चुनाव सरकार के काम का लेखा जोखा होता है। हिमचाल प्रदेश में जिस तरह नतीजे दिखाए हैं, वो इस बात का सबूत हैं, कि अगर आप विकास नहीं करते हैं , तो पांच साल के बाद जनता आपको स्वीकार नहीं करती है। हिमाचल प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है। गुजरात के चुनाव बीजेपी के इतिहास में ये अभूतपूर्व चुनाव हैं। बीजेपी की हार से लोग खुश हो सकते हैं। लोकतंत्र अगर लगातार विकास के मुद्दे पर लगातार विजयी हो रहा है, तो कभी न कभी विरोधी इसे स्वीकार करेंगे, इतनी तो आशा की जा सकती है। 2014 के चुनाव के बाद विकास का माहौल बना है। सरकारों की प्रथमिकता विकास बनता गया है। बीजेपी अगर पसंद हो या न हो, लेकिन देश को विकास के रास्ते से भटकाने की कोशिश करने की हरकत मत कीजिए।



आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच बीजेपी को बधाई दी है। गुजरात चुनाव के नतीजों पर गुजरता के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि, “मैं इस जीत का श्रेय गुजरात के लोगों को देना चाहूंगा। इसके साथ ही मैं भरोसा दिलाता हूं कि राज्य के लोग जो चाहते हैं, बीजेपी अगले 5 सालों में उसी दिशा में काम करेगी।” बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, “यह जीत वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण के ऊपर विकासवाद की जीत है।” कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि, “कांग्रेस पार्टी जनता के फैसले को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है।”


– राहुल ने 16 दिसंबर को आधिकारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले गुजरात में व्यापक चुनाव प्रचार किया था। सोनिया और प्रियंका से मिलने के बाद राहुल गांधी संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए संसद भी गए थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को फोन पर बधाई दी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। अपने ट्वीट में नीतीश कुमार ने लिखा, “गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी एवं भारतीय जनता पार्टी को बधाई। गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल में भी हार गई है।”

– कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात और हिमाचल में हार पर सांसदों से कहा कि, “हमें निराश नहीं होना चाहिए।”

– बीजेपी के प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ जीतने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर राणा ने कहा कि, “यह लोगों का कांग्रेस में भरोसे का संकेत है। मुझे जिताने के लिए मैं जनता का आभारी हूं।”

– आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच बीजेपी को बधाई दी।

– गुजरात चुनाव के नतीजों पर गुजरता के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि, “मैं इस जीत का श्रेय गुजरात के लोगों को देना चाहूंगा। इसके साथ ही मैं भरोसा दिलाता हूं कि राज्य के लोग जो चाहते हैं, बीजेपी अगले 5 सालों में उसी दिशा में काम करेगी।”


GENIUS DUNIYA







0/Post a Comment/Comments

If you have any doubts, Please let me know

Stay Conneted